लुधियाना एयरपोर्ट टर्मिनल का सिविल वर्क पूरा:डीसी ने लिया जायजा, अफसरों के साथ बैठक, बोले- एयर इंडिया उड़ान शुरू करने को तैयार

पंजाब के लुधियाना में हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। एयरपोर्ट के कार्यों को लगातार प्रशासनिक अधिकारी चेक भी कर रहे है। आज डिप्टी कमिश्नर जितेंद्रर जोरवाल एयरपोर्ट पर पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जितेंदर जोरवाल ने कहा कि आगामी हलवारा एयरपोर्ट पर टर्मिनल साइट पर 100 प्रतिशत सिविल कार्य पूरे हो चुके हैं। आईएएफ अधिकारियों के संपर्क में प्रशासन साइट पर पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, पीएसपीसीएल, एएआई, एनएचएआई, ड्रेनेज के अधिकारियों और अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। आईएएफ परिसर में कनेक्टिविटी के कुछ कार्य रहते है जिन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आईएएफ के साथ लगातार संपर्क में प्रशासन है। जोरवाल ने बताया कि आंतरिक सड़कों, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, कैंपस लाइटिंग, टर्मिनल बिल्डिंग, पावर सबस्टेशन, टॉयलेट ब्लॉक और पार्किंग का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। डिप्टी कमिश्नर जोरवाल ने उड़ान संचालन के बारे में भी बात की और कहा कि एयर इंडिया हलवारा हवाई अड्डे पर उड़ानें शुरू करने के लिए पहले ही सहमत हो चुका है, जब यह आधिकारिक रूप से चालू हो जाएगा और सभी आवश्यक रेगुलेटरी अप्रूवल प्राप्त कर लेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि हवाई अड्डा एक आर्थिक उत्प्रेरक होगा जो औद्योगिक विकास, निर्यात, रोजगार, रियल एस्टेट और अन्य को बढ़ावा देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *