लुधियाना की चालान मशीन रहे प्रीतम सिंह का निधन:1979 में पुलिस बल में हुए थे शामिल, विभाग में फोटोग्राफर भी रहे

पंजाब के लुधियाना में जगराओं पुल का ट्रैफिक संभालने वाले और चालान मशीन के नाम से प्रख्यात सब-इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह का आज निधन हो गया। देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल भी परिजनों ने चैक करवाया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। आज दोपहर प्रीतम सिंह का अंतिम संस्कार दाना मंडी श्मशान घाट में होगी। प्रीतम सिंह के दो बेटे है। एक बेटा इंग्लैेंड रहता है तो दूसरा बेटा लुधियाना में ही प्राइवेट नौकरी करता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तोता ने किया था सम्मानित सब-इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह को पूर्व कैबिनेट मंत्री तोता सिंह ने जिला-स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित भी किया था।
सब-इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह पिछले 35 वर्ष विभाग में सेवा की हैं। 1979 में जब उन्होंने बल में प्रवेश किया तो वे एक एथलीट थे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ काम किया और विभाग के लिए एक फोटोग्राफर के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं और कैमरे से सैकड़ों अपराध स्थलों को कैद किया। 1996 से, उन्हें विभाग में सामान्य ड्यूटी में तैनात किया गया था। वह सोशल मीडिया पर ‘चालान मशीन’ के नाम से जाने जाते हैं। प्रीतम की डयूटी ज्यादातर सबसे व्यस्त चौक जगराओं पुल पर रही है। जिस समय चौक में ट्रैफिक लाइट नहीं हुआ करती थी उस समय प्रीतम सिंह ट्रैफिक को सुचारु करवाते थे। 2017 में प्रीतम सिंह हुए सेवामुक्त बरसात, गर्मी और सर्दी प्रत्येक मौसम में प्रीतम अपनी ड्यूटी करते थे। वह विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पार करने में मदद करते हैं। 2017 में अपनी रिटायरमेंट के समय प्रीतम सिंह ने कहा था कि “मैं सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाला हूं। मैंने अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से निभाई है और समान रूप से अपना सामाजिक कर्तव्य निभाया है। मुझे अपने काम के लिए विभाग से कई प्रशंसा पुरस्कार मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *