लुधियाना की महिला को कनाडा में जिंदा जलाया:देवर ने पहले कार का एक्सीडेंट किया, फिर आग लगाई; 8 महीने पहले हुई थी शादी

कनाडा के डेल्टा शहर में पंजाब के लुधियाना की महिला मनदीप कौर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके देवर ने ही की। जांच में सामने आया कि देवर ने पहले भाभी की कार का एक्सीडेंट किया और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस देवर गुरजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मनदीप कौर लुधियाना के गुज्जरवाल की तो गुरजोत सिंह सिधवां बेट के लोधीवाल गांव का रहने वाला है। दोनों कनाडा में PR थे। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डेल्टा पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर की रात के 11:20 बजे हाईवे 17 के 7000 ब्लॉक में एक कार हादसा हुआ। इसके बाद कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कार का जायजा लिया तो उसमें एक महिला थी, जो जलने के कारण मर चुकी थी। महिला की पहचान 30 वर्षीय मनदीप कौर के रूप में हुई। 25 नवंबर को डेल्टा पुलिस ने चार्जशीट पेश की
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि देवर ने भाभी का कत्ल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया। 25 नवंबर को डेल्टा पुलिस ने इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में पेश की और कोर्ट ने चार्ज फ्रेम कर दिए। डेल्टा पुलिस की क्राइम ब्रांच व ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने की मामले की जांच
इस मामले की जांच में कई विभाग शामिल हुए। जिनमें डेल्टा मेजर क्राइम सेक्शन, ट्रैफिक डिपार्टमेंट और के-9 यूनिट शामिल थे। जांच के दौरान यह पता चला कि हालात संदिग्ध हैं। इसके बाद इस केस को हत्या की जांच में बदल दिया गया। गुरजोत सिंह पर मानव अवशेषों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप (क्रिमिनल कोड की धारा 182(बी)) लगाया गया। 25 नवंबर को क्राउन काउंसिल ने क्रिमिनल कोड की धारा 235(1) के तहत दूसरे दर्जे के कत्ल का एक और आरोप मंजूर कर लिया। महिला के पिता की 2 अहम बातें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *