लुधियाना के ख्वाजा कोठी चौक में प्रदर्शन:मोहल्ला निवासियों का फूटा गुस्सा, सड़क की जाम

लुधियाना के ख्वाजा कोठी चौक में देर रात उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना लगा दिया। निवासियों का गुस्सा बीते कल हुई एक भीषण दुर्घटना को लेकर था जिसमें एक बेकाबू ट्रक ने रिहाइशी इलाके में कहर बरपाते हुए दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग पीड़ितों और चश्मदीदों ने बताया कि बीते कल एक तेज रफ्तार ट्रक रिहाइशी इलाके में घुस आया और वहां खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारें पूरी तरह चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कारों में कोई सवार नहीं था वरना बड़ी जानी हानि हो सकती थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन के सामने मांगें रखी हैं इस पूरे रिहाइशी इलाके को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया जाए।
साथ ही ओवरलोड ट्रकों की एंट्री रोकने के लिए मुख्य पॉइंट्स पर पुलिस तैनात हो।
रिहाइशी गलियों के मुहाने पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। यहां हर रोज ओवरलोड ट्रक और बड़े वाहन मौत बनकर दौड़ते हैं। रिहाइशी इलाका होने के बावजूद भारी वाहनों की एंट्री पर कोई रोक नहीं है। कल की घटना ने साबित कर दिया कि हम अपने घरों के बाहर भी सुरक्षित नहीं हैं। जब तक इसे नो हैवी व्हीकल जोन घोषित नहीं किया जाता हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *