लुधियाना के जगराओं में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की रात में बाथरूम जाने उठी थी। इस दौरान आरोपी उसे धमकाकर ले गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। देर रात अचानक उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी नाबालिग बेटी बिस्तर पर नहीं थी। घर में तलाश करने के बाद भी बेटी नहीं मिली। घर से कुछ दूर लड़की रोती मिली मां ने तुरंत अपने देवर को जगाया। दोनों बेटी की तलाश में घर से बाहर निकले। कुछ दूर जाने पर उन्हें रोती हुई लड़की मिली। पीड़िता ने बताया कि वह बाथरूम जाने के लिए उठी थी। इसी दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह उसे धमकाकर खेतों में ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती रेप किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे मार देगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी पर धारा 64 बीएनअस व 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ करेगी।


