लुधियाना के डीएससी जवान की श्रीनगर में मौत:ड्यूटी के दौरान करंट लगा, एक हफ्ते तक चला इलाज, दो बेटियों के पिता

श्रीनगर में तैनात डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के 51 वर्षीय जवान हरविंदर सिंह की मौत हो गई है। वह पंजाब के लुधियाना के ऐतियाणा गांव के रहने वाले थे। 29 अप्रैल को श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान उन्हें करंट लग गया था। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक हफ्ते तक इमरजेंसी वार्ड में चले इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व सरपंच लखवीर सिंह ने बताया कि हरविंदर सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद डीएससी में फिर से भर्ती हुए थे। उनकी मौत की खबर से गांव में शोक छा गया है। मृतक के परिवार में बुजुर्ग पिता मेजर सिंह, पत्नी बलजिंदर कौर और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार ऐतियाणा गांव में किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *