लुधियाना के पत्रकार की सड़के हादसे में मौत,2 घायल:बाबा बालक नाथ से लौट रहे थे वापस,कार चला रहे भाई की लगी झपकी,खंभे से टकराई

पंजाब के लुधियाना से पत्रकार और समाज सेवक जेनेन्द्र शर्मा टिंकू की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। टिंकू अपने भाई, भतीजी और केयर टेकर के साथ बाबा बालक नाथ से माथा टेकर कर वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक नवां शहर मुकंदपुर नजदीक टिंकू के बड़े भाई दिनेश शर्मा को नींद आ गई। झपकी लगने के कारण कार जह असंतुलित हुई तो तुरंत टिंकू ने गाड़ी की स्टेयरिंग घुमा दिया। गाड़ी अचानक एक खंभे से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद टिंकू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसके भाई दिनेश और केयर टेकर के चोट आई। राहगीरों ने तुरंत घायलों के परिवार को सूचित किया जिसके बाद दिनेश और केयर टेकर को लुधियाना में निजी अस्पताल भेजे गया। हादसे में टिंकू की भतीजी का बचाव हो गया। कार ड्राइव कर रहे भाई दिनेश को आई नींद जानकारी देते हुए जैनेदर शर्मा के भाभी सोनिया शर्मा ने बताया की जब एक्सीडेंट हुआ तो उनके पति दिनेश शर्मा गाड़ी चला रहे थे व साथ वाली सीट पर देवर जेनेद्र शर्मा टिंकू बैठे थे। साथ उनकी बेटी पावनी शर्मा थी। उन्होंने बताया की देर रात बाबा बालक नाथ से वापिस आते हुए नवांशहर के पास पड़ते मुकंदपुर के पास पहुंचते ही गाड़ी चला रहे उनके पति दिनेश शर्मा को नींद की झपकी आई व सामने से कोई वाहन आने पर पास बैठे जेनेद्र शर्मा टिंकू ने गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़ कर घुमा दिया जिससे गाड़ी असंतुलन होकर सीधी एक खंभे से जा टकराई व जिस तरफ़ जेनेद्र शर्मा टिंकू बैठे थे उस तरफ़ बेहद बुरी तरह से कार क्षतिग्रस्त हो गई जिससे जेनेद्र शर्मा टिंकु की मौत हो गई। मौत से पहले आखिरी वीडियो डालकर कर रहे थे जागरूक
मौत व एक्सीडेंट से पूर्व परिवार के साथ बाबा बालक नाथ जाने के दौरान रास्ते में गाड़ी में बैठे जैनेदर शर्मा समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर लाइव थे व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए संदेश दे रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *