लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में बच्ची की मौत:परिवार का हंगामा; बोले- गलत टीका लगाने से गई जान, मरने के बाद किया रेफर

लुधियाना के फील्डगंज इलाके के प्राइवेट अस्पताल में 40 दिन की बच्ची साइबा की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत टीका लगाया, जिसकी वजह से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची कुछ दिन से खांसी जुकाम से परेशान थी और अस्पताल से उसकी दवाई चल रही थी। बच्ची के परिजनों ने थाना डिवीजन नंबर दो में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है। बच्ची की मां सोनिया का कहना है कि वो दोपहर में बच्ची को लेकर अस्पताल में आई तो डॉक्टर ने उसके टेस्ट करने को कहा। डॉक्टर ने उसके पैर में से खून निकालने के लिए टीका लगाया तो उसकी मौत हो गई। करीब आधे घंटे तक बच्ची को अंदर रखा और उसके बाद कह दिया कि इसे दूसरे अस्पताल में ले जाओ। बच्ची की मां ने कहा कि जब वो बच्ची को लेकर दूसरे अस्पताल में पहुंचे तो उन्होंने कहा कि बच्ची की मौत करीब एक घंटा पहले हो गई। उसने बताया कि जब वो दोबारा डॉक्टर के पास आए तो डॉक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। काफी समय तक डॉक्टर से बहस होती रही। लेकिन वो अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने थाना डिवीजन नंबर दो में शिकायत दी। बच्ची को था इन्फेक्शन परिजनों का कहना है कि बच्ची कुछ दिन से बीमार थी और उसका इलाज इसी अस्पताल से चल रहा था। आज घर में उसकी आवाज नहीं आई तो उसे लेकर वो अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि उसे इन्फेक्शन है। इसलिए टेस्ट करने पड़ेंगे। देर रात अस्पताल पहुंचे परिजन शिकायत मिलने के बाद पुलिस और परिजन अस्पताल में पहुंचे। परिजन देर रात तक अस्पताल के बाहर बैठे रहे और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उनकी मरी हुई बच्ची को रेफर किया, ताकि वो इससे पल्ला झाड़ सकें। उधर, डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तो सिर्फ टेस्ट के लिए खून निकाला था और उसके बाद बच्ची को रेफर कर दिया था। जब बच्ची यहां से गई तब उसकी हालत गंभीर थी। लड़की पर यहां कोई टीका ही नहीं लगाया गया दोनों पक्षों को सुबह बुलाया है थाना डिवीजन नंबर दो के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत ले ली है और डॉक्टर से भी प्राथमिक पूछताछ की है। अब दोनों पक्षों को सुबह बुलाया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *