लुधियाना के ब्रेल भवन में चौकीदार ने तीन स्पेशल चाइल्ड से किया कुकर्म, फरार

लुधियाना | लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर स्थित राजकीय दृष्टिबाधित संस्थान, ब्रेल भवन, जमालपुर से नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। ब्रेल भवन का चौकीदार पिछले 1 साल नाबालिग 1 बच्चों के साथ यौन शोषण कर रहा था। नवंबर 2024 में एक बच्चे ने शोषण के बारे में वार्डन को बताया। इसके बाद सुपरिंटेंडेंट की तरफ से अपने उच्च अधिकारियों को बताया गया। डेढ़ महीने की जांच के बाद आरोपी चौकीदार की शिकायत थाना जमालपुर थाने में दी गई। सूत्रों के अनुसार से कुल 3 बच्चों के साथ कुकर्म की बात सामने आई है। पुलिस के पास दर्ज केस में सिर्फ एक ही बच्चे का केस दर्ज करवाया है। थाना जमालपुर से केस के जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास सुपरिंटेंडेंट अमनदीप सिंह बल की तरफ से शिकायत में लिखवाया है कि 15 साल के स्पेशल चाइल्ड ( मानसिक रूप से विकलांग) के साथ कुकर्म किया गया है। 24 नवंबर, 2024 को बच्चे ने अपने साथ हो रहे शोषण के बारे में वार्डन को बताया तो इस मामले की पहले उनकी तरफ से खुद ही जांच करवाई गई। जब आरोप सही पाए गए तो पुलिस के पास मामला पहुंचा तो आरोपी प्रभजोत सिंह (30) पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। उसे अभी गिरफ्तारी नहीं किया है। डेढ़ महीने तक दबा रहा मामला डेढ़ महीने तक बच्चों के साथ शोषण का मामला कागजों में दबा रहा। सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी प्रभजोत सिंह अभी भी शिमलापुरी जुवेनाइल जेल में काम कर रहा है। शनिवार (11 जनवरी) को पीएयू कैंपस में एक समारोह होना है। आरोपी प्रभजोत इस समागम की तैयारियों में मदद भी करवा रहा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *