लुधियाना के मानूके में युवक की गोली मारकर हत्या:कबड्डी खिलाड़ी से रंजिश में वारदात, पुलिस जांच जारी

लुधियाना में जगराओं के गांव मानूके में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गगनदीप सिंह गांव के एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते गांव की अनाज मंडी के पास हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने उस पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से गगनदीप की मौत हो गई और वह खेतों में गिर पड़ा। घटना के बाद गगनदीप को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही हठूर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी पुरानी रंजिश के कारण ही उनके बेटे की हत्या की गई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *