लुधियाना के वर्धमान LIG फ्लैट्स के पास हंगामा:कार से टक्कर के बाद एक्टिवा छीन ले गया दबंग कार सवार

लुधियाना शहर के वर्धमान नजदीक LIG फ्लैट्स के बाहर उस समय भारी हंगामा हो गया जब एक वर्ना कार और एक्टिवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक ने न केवल एक्टिवा सवार युवक के साथ मारपीट की और गालियां दीं बल्कि उसकी एक्टिवा भी जबरन अपने साथ ले गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित सोनू ने बताया कि वह अपने भाई के साथ एक्टिवा पर काम के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह LIG फ्लैट्स के पास मोड़ पर पहुँचा सामने से आ रही एक वर्ना कार के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही सोनू और उसका साथी सड़क पर गिर गए। CCTV में कैद हुई घटना घटना की जो CCTV फुटेज सामने आई है उसमें साफ देखा जा सकता है कि मोड़ पर एक्टिवा और वर्ना कार की भिड़ंत होती है।कार रुकते ही मालिक बाहर निकलता है और बिना कुछ सुने एक्टिवा सवार युवक को थप्पड़ जड़ देता है। आरोपी गाली-गलौज करता है और जबरन एक्टिवा की चाबी निकालकर अपनी कार में बैठ जाता है।
हैरानी की बात यह रही कि कुछ देर बाद कार सवार दोबारा वापस आता है और मौके से एक्टिवा भी उठाकर ले जाता है। लोगों के जुटने पर भी नहीं डरा आरोपी हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन कार सवार की दबंगई के आगे किसी की न चली। पीड़ित पक्ष ने अब पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *