लुधियाना के शिमलापुरी में झड़प:कार निकालने को लेकर पड़ोसियों में तू तू मैं मैं हधियार ,एक गंभीर रूप से घायल सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में आज सुबह उस समय भारी हंगामा हो गया, जब महज कार निकालने जैसी मामूली बात पर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात तलवारों तक पहुँच गई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रोंगटे खड़े कर देने वाली CCTV फुटेज भी सामने आई है। क्या था पूरा मामला पीड़ित के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर के पास ही निहंग के बाने में रहने वाले कुछ लोग रहते हैं। आरोप है कि ये लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते रहते हैं। आज सुबह विवाद तब शुरू हुआ जब पड़ोसी अपनी कार निकालने के लिए बाहर आया। घर के बाहर एक एक्टिवा खड़ी थी, जिसे हटाने को लेकर पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने समझाने की कोशिश की कि वह एक्टिवा उनकी नहीं है, लेकिन हमलावर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और हमलावरों ने तलवारों से हमला कर दिया। CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी: महिलाओं से भी की बदसलूकी सामने आई CCTV फुटेज में पूरी वारदात साफ़ नजर आ रही है वीडियो में दिख रहा है कि निहंग के बाने में एक व्यक्ति पहले अपनी कार को आगे-पीछे करने की कोशिश करता है। इसके बाद वह कार से नीचे उतरता है और पास खड़ी एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर देता है। कुछ ही पलों में विवाद बढ़ जाता है और हथियारों से हमला कर दिया जाता है पुलिस बोली होगी सख्त कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिमलापुरी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। SHO शिमलापुरी ने बताया कि कार निकालने को लेकर हुए विवाद की सूचना मिली थी। हमले में एक व्यक्ति को गहरी चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *