लुधियाना के सहनेवाल में गुरुवार रात चोरों ने अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक 5 दुकानों को अपना निशाना बनाया। बाइक सवार दो नौजवानों ने पूजा सामग्री चिकन बिरयानी,मिठाई,किरयाना और नाई की दुकान के शटर तोड़कर नकदी और कीमती सामान पर साथ ले गए ।चोरों ने बेहद शातिर तरीके से अलग अलग समय पर इन वारदातों को अंजाम दिया कहा कहा की चोरी सीसीटीवी में कैद हुए बाइक चोर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के स्कैच और पहचान की जा रही है। दावा किया गया है कि जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


