लुधियाना गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल का खुलासा:सोशल मीडिया से पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा था ओझा, लखनऊ के राहुल ने मिलवाया था

पंजाब के लुधियाना में एक बड़े गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक इस मॉड्यूल का पाकिस्तान से कनेक्शन है और इसे पंजाब में ग्रेनेड से हमले करने का काम सौंपा गया था। शमशेर के मुकर जाने के बाद ओझा को मिला था ग्रेनेड फेंकने का जिम्मा इस केस में बिहार के हर्ष कुमार ओझा की अहम भूमिका सामने आई है। पहले फिरोजपुर के शमशेर को ग्रेनेड फेंकना था। उसने उस जगह की रेकी भी कर ली थी, जहां उसे ग्रेनेड फेंकने था, लेकिन मौके पर वह मुकर गया। जिसके बाद पाकिस्तानी हेडलर ने हर्ष ओझा को इस काम के लिए चुना। लखनऊ जेल में बंद राहुल ने हर्ष को पाकिस्तानी हैंडलर से मिलवाया हर्ष को पाकिस्तानी हैंडलर से मिलवाने वाला राहुल है। राहुल हर्ष ओझा का पुराना साथी है। इस समय राहुल लखनऊ जेल में बंद है। राहुल और हर्ष की फेसबुक और वॉट्सऐप पर बातचीत होती थी। राहुल ने ही पाकिस्तानी हेडलर के साथ हर्ष को फेसबुक-वॉट्सऐप के जरिए मिलवाया था। वहीं उसने पाकिस्तानी हैंडलर से बातचीत की और टास्क को चुना। हर्ष ओझा पर मध्य प्रदेश से हथियार तस्करी करने और एक दुकानदार से रंगदारी मामले में फायरिंग करने के पर्चे दर्ज है। यदि पुलिस जांच में राहुल की कोई भूमिका सामने आती है तो उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा सकता है। ग्रेनेड स्पेशलिष्ट समझकर हर्ष को चुना था हर्ष ओझा को हैंड ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी दी गई थी। हर्ष को ग्रेनेड स्पेशलिस्ट समझ कर पाकिस्तानी हैंडलर ने चुना था। हर्ष ट्रेन के जरिए उस जगह पर भी गया था, जहां उसे ग्रेनेड फेंकना था। वहां उसने रेकी भी की थी। रेकी की हुई जगह की वीडियो भी हैंडलर को भेजी थी। पुलिस ने हर्ष को बिहार से गिरफ्तार किया है। यू- टयूब के जरिए ओझा को हैंड ग्रेनेड चलाने की जानकारी भी पाकिस्तान हैंडलर ने मुहैया करवाई है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खाते भी खंगालेगी। सूत्रों मुताबिक पूछताछ में हर्ष ने काफी अहम खुलासे पुलिस के समक्ष किए हैं। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा से अहम बातचीत
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह, अजय और हर्ष कुमार ओझा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया था कि घायल हुए आरोपियों की पहचान दीपक और राम लाल के रूप में हुई है। सीपी शर्मा ने कहा था कि दीपक और राम लाल राजस्थान के रहने वाले हैं और उन्हें पाकिस्तान स्थित हैंडलर जसवीर उर्फ चौधरी ने लुधियाना भेजा था। उन्हें दो दिनों के भीतर ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा गया था। शर्मा ने कहा कि यह एक खतरनाक ट्रेंड हैं, जिसमें पाकिस्तान स्थित हैंडलर दूसरे राज्यों के अपराधियों को पंजाब में आतंकी हमले करने के लिए भर्ती कर रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वे पुलिस की नजरों से बच सकें और उनकी पहचान करना मुश्किल हो। पुलिस के पास कुछ वीडियो और काल डिटेल भी है जो आरोपियों पर की गई जांच के बाद सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है मामला पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चीनी 86पी हैंड-ग्रेनेड, पांच मॉडर्न .30-बोर पिस्तौल और 40 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक यह मॉड्यूल लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और पंजाब में सरकारी इमारतों और संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बताया कि शमशेर सिंह की गिरफ्तारी के बाद ओझा को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि ओझा ग्रेनेड फेंकने में माहिर है और उसे पंजाब में हमले करने का काम सौंपा गया था। हाल ही में वह बिहार में रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना में शामिल था। अजय को हरियाणा से किया गिरफ्तार पुलिस ने अजय को हरियाणा से गिरफ्तार किया और उसके पास से दो पिस्तौल बरामद की। पुलिस के मुताबिक अजय लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरपाल सिंह उर्फ हैरी के भाई पवन से जुड़ा हुआ है। हैरी पर मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। इस घटनाक्रम से पहले लुधियाना पुलिस ने 13 नवंबर को एक और आईएसआई-समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से एक चीनी हैंड-ग्रेनेड बरामद किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *