पंजाब के लुधियाना और जालंधर में गुरुवार को तेज बारिश हुई, जबकि मोहाली और पठानकोट समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब-चंडीगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं एक 1 से 4 अगस्त तक भी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। मानसून सीजन का सबसे अहम और अधिक बारिश वाला महीना जुलाई अब विदा होने की कगार पर है। इस बार जुलाई में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून के फिर से रफ्तार पकड़ने की संभावना है। देखिए बारिश के 2 PHOTOS:- बीते 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश के कारण तापमान में फिर गिरावट आने की उम्मीद है। फरीदकोट रहा सबसे गर्म पंजाब में बुधवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में अच्छी बारिश पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 49.8 मिमी बारिश गुरदासपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा बठिंडा में 46 मिमी, चंडीगढ़ में 45.6 मिमी, मोहाली में 28.5 मिमी, फरीदकोट में 23 मिमी, अमृतसर में 17.6 मिमी, थीन डैम (पठानकोट) में 17.5 मिमी, बलौवाल सौंखड़ी में 15.3 मिमी और केवीके पठानकोट में 8.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, चंडीगढ़ में 1 जून से 29 जुलाई तक कुल 337.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 17.2 प्रतिशत कम है।


