लुधियाना डीसी और सीपी ने किया स्ट्रांग रूम का दौरा:अधिकारी बोले- निष्पक्ष होंगे विधानसभा उप-चुनाव, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

लुधियाना में जल्द विधानसभा उप-चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले आज लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने स्ट्रांग रूम का दौरा किया। दोनों अधिकारी खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, घुमार मंडी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के लिए प्रस्तावित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र देखने पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। उनके साथ एडिश्नल कमिश्नर (यूडी) आरपी सिंह भी थे, जो उप चुनाव के लिए आरओ भी हैं। अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश डीसी हिमांशु जैन और सीपी स्वपन शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना प्रक्रियाओं के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों के लिए ईसीआई के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि जिला प्रशासन सुरक्षा उपायों और प्रक्रियात्मक जांच की एक विस्तृत प्रणाली लागू करेगा जिसका उद्देश्य स्ट्रांग रूम/मतगणना केंद्रों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चुनावी प्रक्रिया की प्रभावकारिता और विश्वसनीयता में उनका विश्वास बनाने के लिए हर चरण में राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के साथ सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *