लुधियाना दहेज के लालचीओ ने इंसानियत की शर्मसार:गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा, पेट में लातें लगने से 2 महीने के मासूम की कोख में मौत मामला दर्ज

लुधियाना के जोधेवाल बैंक कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ दहेज की भूख ने एक अजन्मे बच्चे की जान ले ली। ससुराल वालों ने अपनी ही बहू को इस कदर पीटा कि उसके पेट में पल रहा 2 महीने का भ्रूण खत्म हो गया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। क्या है पूरा मामला पीड़िता अंजलि ने बताया कि उसकी शादी 2 जून 2025 को टिंकू तुली के साथ हुई थी। अंजलि का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति टिंकू जेठ राकेश कुमार और ननद पिंकी व शिवानी ने उसे और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। समझौता कर घर छोड़ा, फिर शुरू हुआ झगड़ा बीती 23 जनवरी को जब अंजलि की माँ देवकी देवी और जीजा विजय दुग्गल उसे वापस ससुराल छोड़ने आए तो उन्हें उम्मीद थी कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन उनके जाते ही आरोपियों ने अंजलि पर हमला कर दिया। जब अंजलि ने फोन कर अपने जीजा को मदद के लिए बुलाया तो आरोपियों ने उनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की। पेट पर मारी लातें: दरिंदगी की हद तब पार हो गई जब आरोपियों ने अंजलि के पेट पर ज़ोर-जोर से लातें मारीं। अंजलि 2 महीने की गर्भवती थी। इस हमले के कारण उसका गर्भपात हो गया और कोख में ही बच्चे की मौत हो गई।पीड़िता इस समय सिविल अस्पताल में भर्ती है पुलिसिया कार्रवाई थाना जोधेवाल पुलिस ने अंजलि के बयानों के आधार पर पति टिंकू तुली जेठ राकेश और अन्य के खिलाफ BNS की धारा 115 (2),धारा 126 (2),धारा 351 (1),धारा 3(5) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *