लुधियाना नर्स हत्याकांड में मोबाइल ने खोले राज:बॉयफ्रेंड ने उसी के घर में रेप किया था; प्राइवेट पार्ट काटने पर होटल में मर्डर हुआ

पंजाब के लुधियाना में नर्स हत्याकांड में अब नया खुलासा हुआ है। नर्स रेखा के पुराने मोबाइल ने इस मामले के कई राज खोले हैं। नर्स के मोबाइल में जो दस्तावेज मिले हैं, उसके हिसाब से बॉयफ्रेंड अमित निषाद ने नर्स की मर्जी के बगैर जबरन उसके घर में ही उसका रेप किया था। उसने रेखा को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। मोबाइल में मिले दस्तावेजों के मुताबिक नर्स रेखा ने अपना मेडिकल करवाया और थाना मेहरबान में शिकायत दी। थाना मेहरबान में शिकायत को लेकर उसकी पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई है। इसका एक वीडियो भी उसके पुराने मोबाइल में मिला है। यही नहीं मोबाइल में रेखा की तरफ से अमित निषाद के खिलाफ पुलिस कमिश्नर व साइबर सेल को लिखी शिकायतें भी मिली हैं। मोबाइल में मिली शिकायतों में रेखा ने अमित निषाद से खुद की और बच्चों की जान को भी खतरा बताया था। हालांकि मोबाइल में एक राजीनामा भी मिला, जिस पर 9 नवंबर 2024 की तारीख लिखी गई है। इस राजीनामा पर भी न तो रेखा के हस्ताक्षर हैं न ही अमित निषाद के और न ही किसी पुलिस अधिकारी के। मोबाइल में दो दस्तावेज और मिले
पुराने मोबाइल में दो दस्तावेज मिले, जिनमें लिखा गया है कि जो शिकायत मैंने अमित निषाद के खिलाफ थाने में दी है। उसे ही मेरा बयान समझकर आगे की कार्रवाई जाए। अमित निषाद व उसके दो दोस्त उसके घर आकर शिकायत वापस लेने को कह रहे हैं। वो धमकी दे रहे हैं कि अगर उसने शिकायत वापस नहीं ली तो वो उसे जान से मार देंगे। इसके अलावा दूसरे दस्तावेज में लिखा है कि उसने अमित निषाद के खिलाफ जो लिखित शिकायत दी थी उसे ही उसका बयान समझा जाए। इन दोनों दस्तावेजों पर भी किसी के हस्ताक्षर व तिथि नहीं लिखी गई है। मोबाइल में मिला राजीनामा
मोबाइल में एक दस्तावेज मिला है जिसके ऊपर आपसी सहमति लिखा है। इसमें लिखा है कि उसने अमित निषाद के साथ उसकी आपसी सहमति हो गई है। इसलिए अमित निषाद के खिलाफ उसने थाने में जो शिकायत दी है उस पर वो कार्रवाई नहीं करवाना चाहती है। इस पर 9 नवंबर 2024 की तिथि है लेकिन हस्ताक्षर इस पर भी किसी के नहीं हैं। नर्स रेखा के मोबाइल से मिले दस्तावेज… पुलिस कमिश्नर को लिखी शिकायत में लगाए गंभीर आरोप
रेखा के पुराने मोबाइल में पुलिस कमिश्नर के नाम लिखी जो शिकायत मिली है उसमें लिखा है कि वो 30 अक्तूबर 2024 को अपने परिवार व अमित निषाद के साथ वैष्णो देवी गई थी। दो नवंबर को वहां से ट्रेन में वापस आए। रास्ते में वो बाथरूम में गई तो अमित निषाद ने उसके बच्चों से मोबाइल लिया और सारा डेटा फोटो वीडियो समेत अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर दिया। डेटा ट्रांसफर करने के बाद उसने मोबाइल रिसेट कर दिया। लुधियाना पहुंचने के बाद अमित निषाद उसके घर रुक गया और रात में उसने कई बार उसके साथ जबरन रेप किया। उसके बाद अमित निषाद ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा। शिकायत में यह भी लिखा है कि रेखा ने उसके अगले दिन मेडिकल करवाया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उसने पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि मेरे साथ हुए रेप, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले अमित निषाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस शिकायत पर भी न तो कोई हस्ताक्षर हैं और न ही कोई तिथि लिखी है। साइबर सेल को लिखी शिकायत में भी लगाए गंभीर आरोप
मोबाइल में एक शिकायत साइबर सेल को लिखी भी मिली। इस शिकायत में भी रेखा ने वही कहानी लिखी है जो कि पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में लिखी हे। इस शिकायत में उसने कुछ और बातें लिखी हैं। उसने लिखा है कि अमित निषाद ने उसका मोबाइल हैक करके उसके सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड भी ले लिए हैं। अगर वो पासवर्ड बदल रही है तो वो नहीं बदले जा रहे हैं। इसके अलावा उसने मोबाइल में से उसके गुगल पे व अन्य ऐप के पासवर्ड भी ले लिए हैं। उसे शक है कि अमित उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो व वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल कर सकता है। बेटी की मौत के समय की थी मदद
नर्स रेखा ने उस शिकायत में यह भी लिखा है कि उसकी बेटी की मौत मार्च 2024 में हुई थी। उसी दौरान अमित निषाद ने उसकी मदद की और उसका विश्वास हासिल कर दिया। उसके बाद उसका घर आना जाना शुरू हो गया था। उसकी का गलत फायदा उठाकर उसने ये सब किया है। नर्स ने शिकायतें पुलिस को दी या नहीं यह जांच का विषय
नर्स के पुराने मोबाइल में जो शिकायतें मिली हैं उसने ये शिकायत उन पुलिस अधिकारियों को दी या नहीं यह अभी जांच का विषय है। इन शिकायतों पर तिथि कहीं भी नहीं लिखी है इसलिए शिकायतें जमा करवाई या नहीं इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि अधिकारी बिना तिथि के किसी शिकायत को नहीं लेते। नर्स रेखा के भाई ने क्या कहा… नर्स के मोबाइल में मिली पुलिस कमिश्नर को लिखी शिकायत… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… लुधियाना की नर्स इंस्टा रील्स की शौकीन थी:बॉयफ्रेंड की वजह से पति को जेल कराई; प्राइवेट पार्ट काटा तो उसी ने होटल में हत्या की पंजाब के लुधियाना के नर्स के हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। जिस बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या की, उसी की वजह से नर्स की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हुई थी। यहां तक कि विवाद बढ़ने पर रेखा के पति को 3 महीने की जेल भी काटनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें… लुधियाना नर्स हत्याकांड, सबको गुमराह करता रहा बॉयफ्रेंड:पुलिस और डॉक्टरों से बोला- बदमाशों ने हमला किया पंजाब में लुधियाना के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड रेखा का मर्डर कर भागा युवक अमित निषाद अस्पताल में डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह करता रहा। वह अपना कटा हुआ प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा था (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना के होटल में नर्स हत्याकांड: संबंध बनाते बॉयफ्रेंड ने कहा- मेरी सगाई कर दी; गुस्साई गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट काटा तो कत्ल कर डाला पंजाब के लुधियाना के इंडो-अमेरिकन रेस्टोरेंट में कत्ल की गई रेखा नर्स थी। उसका कत्ल कर भागा बॉयफ्रेंड अमित निशाद एंब्रॉयडरी का काम करता था। होटल में संबंध बनाते वक्त अमित ने रेखा को बता दिया कि घरवालों ने उसकी सगाई कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *