लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: बीजेपी की तैयारियां तेज, प्रत्याशी जल्द घोषित होगा

लुधियाना | पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी जल्द ही प्रत्याशी का नाम घोषित करेगी। इसको लेकर दुगरी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपानी, सह प्रभारी डॉ. सरदार नरेंद्र सिंह रैना, चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी विजय सांपला समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मनीष चोपड़ा लक्की ने की। विजय रुपानी ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी से निराश हो चुकी है और यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का आईना होगा। अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए जीत का दावा किया। बैठक में संगठन महामंत्री निवासुलू, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, सचिव रेनू थापर, कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देवी, पूर्व महामंत्री जीवन गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बत्रा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *