पंजाब के लुधियाना में आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। राज्यपाल कटारिया ने ऋषि नगर स्थित भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट, दिव्यांग सहायता केंद्र, ब्लॉक-सी, ऋषि नगर में संकल्प वार्षिक सम्मान समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल कटारिया ने डायलसिस सेंटर का भी उद्घाटन किया। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए। पंचकर्म का आयुर्वेद में प्रभावशाली कदम-राज्यपाल कटारिया जानकारी देते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि आज दो चीजों को जोड़ा गया है। डायलसिस बहुत महंगा है। हर कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। मेरा सुझाव है कि इसे मुफ्त ना किया जाए। इसका टोकन लगा दिया जाए। जिसे मुफ्त करना है उसे बाद में एक कागज पर रसीद लिख दे। इससे डायलसिस का सही इस्तेमाल होगा। पंचकर्म का आयुर्वेद का प्रभावशाली कदम है। पंचकर्म शरीर का शोधन कर देता है। शरीर एक बार पहले की तरह बन जाता है। मैं सोचता हूं इस देश को चलाने में सबसे अहम भूमिका उनकी है जो बच्चे UPSC में अच्छे रेंक लेकर आगे आते है। वही बच्चे सरकार की नीतियों और जनता तक और जनता की बात सरकार तक पहुंचाते है। देश की तरक्की में इस तरह के बच्चों का खास योगदान रहता है।


