लुधियाना पुलिस की शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई:अलग-अलग इलाकों से 5 आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

लुधियाना में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने कुल 69 बोतलें (जिसमें देसी और अंग्रेजी शराब शामिल है) के साथ एक एक्टिवा और एक कार भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
थाना डेहलों में दो अलग-अलग छापेमारी में दो तस्कर काबू पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर डेहलो बाईपास स्थित श्रीमान ढाबा के पास पुलि पर रेड की। यहाँ से मोनू सुनार निवासी साहनेवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 18 बोतलें देसी शराब मार्क डॉलर रसभरी बरामद हुई। जाँच अधिकारी एसआई परदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अवैध शराब बेचने का आदी है। वही दूसरी ओर एएसआई जरनैल सिंह की टीम ने गांव खानपुर नहर के पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को झाड़ियों में बैठे देखा। पकड़े जाने पर उसकी पहचान सागर निवासी कूमकलां के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोतलें देसी शराब बरामद की गईं। मॉडल टाऊन: एक्टिवा सवार तस्कर से पकड़ी अंग्रेजी शराब एएसआई अवतार सिंह की टीम ने आत्म पार्क सेवा केंद्र के पास गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक्टिवा नंबर PB10GT-4979 पर आ रहे रिंकू भल्ला निवासी मोहल्ला अब्दुल्लापुर बस्ती को रोका। तलाशी के दौरान एक्टिवा से 9 बोतलें अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग) बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और एक्टिवा दोनों को कब्जे में ले लिया है। थाना साहनेवाल: कार में तस्करी कर रहा ‘जस्सा’ गिरफ्तार साहनेवाल चौक पर नाकाबंदी के दौरान एएसआई करनैल सिंह ने सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की कार नंबर PB10FP-6300 को रोका। कार चला रहे जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी भागपुर की जब तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर से 2 पेटियां (24 बोतलें) देसी शराब (मार्क पंजाब रसभरी) बरामद हुईं।जिसे कब्जे में ले कारवाही शुरू की गई थाना-6 ने मिलिट्री कैंप के पास पार्क से पकड़ा आरोपी एएसआई गुरदेव सिंह की टीम शेरपुर चौक नजदीक मिलिट्री कैंप के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान गेटवे प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के पास पार्क में खड़े एक संदिग्ध युवक रामजी निवासी आदर्श नगर को काबू किया गया। चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से 6 बोतलें शराब बरामद की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *