लुधियाना बाला जी कॉलोनी में संदिग्ध हालात युवक की मौत:सड़क के बीच पड़ा मिला शव हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना के राम नगर स्थित बाला जी कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह एक युवक का शव सड़क के बीच पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की नज़र उस पर तब पड़ी जब वे रोजाना की तरह काम पर जा रहे थे। रमेश ने बताया सुबह करीब छह बजे जब यहां से गुजरा तो एक युवक सड़क पर पड़ा हुआ दिखा। पहले लगा शायद नशे में गिरा होगा लेकिन पास जाकर देखा तो उसके सिर से खून बह रहा था। समझ नहीं आया कि वह गिरकर मरा है या किसी ने उसे मारा है।साथ ही पुलिस को सूचना दी गई मृतक की पहचान संजय वर्मा उम्र 43 साल निवासी बाला जी कॉलोनी के रूप में हुई है। संजय शादीशुदा थे और दो बच्चों एक बेटे और एक बेटी के पिता थे।वह फैक्ट्री में काम करते थे। मृतक के पिता ने बताया की परिजनों के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें फोन आया कि संजय की मौत हो गई है। पिता ने बताया हम दूसरी जगह रहते हैं। सुबह अचानक फोन आया कि तुम्हारे लड़के की डैथ हो गई है। हमें कुछ समझ नहीं आ रहा कि आखिर हुआ क्या है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया सुबह लगभग 6 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक संजय वर्मा फैक्ट्री में काम करता था। अभी यह साफ नहीं है कि मामला दुर्घटना का है या हत्या का। परिजन के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। स्थानीय क्षेत्र में घटना के बाद दहशत और सवालों का माहौल है क्या युवक किसी हादसे का शिकार हुआ या फिर किसी ने उसकी हत्या की पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *