लुधियाना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी के साथ पहले म्युच्वल अंडरस्टेंडिंग में तलाक लिया। उसके बाद उसकी एक युवक के साथ कांट्रैक्ट मैरिज करवाई और फिर पत्नी को विदेश भेज दिया। पत्नी को विदेश भेजने के लिए युवक ने अपने जमीन भी बेच डाली। पत्नी विदेश पहुंची और उसके बाद दो महीने तक अपने पति व ससुराल वालों के साथ बात करती रही। दो महीने से पत्नी ने पति के साथ बातचीत बंद कर दी। जिससे पति डिप्रेशन में आ गए और उसने सतलुज दरिया में छलांग लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने विदेश में रह रही उसकी पत्नी, ससुर व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया और ससुर को हिरासत में ले लिया। मृत्तक की पहचान लुधियाना के गांव रतनगढ़ निवासी के सुनील कुमार के रूप में हुई। युवक ने आठ दिसंबर को सतलुज दरिया में कूदकर आत्महत्या की। युवक की सतलुज से लाश मिली और पुलिस ने युवक के मामा की शिकायत पर थाना मेहरबान में मामला दर्ज कर दिया है। सुनील ने आत्महत्या से पहले बहन को की थी कॉल 8 दिसंबर को दोपहर में सुनील ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि वह दरिया में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलते ही रिश्तेदार और ग्रामीण दरिया पर पहुंचे। उसके शव की तलाश करते रहे। अगले दिन शव बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि ससुराल वालों ने उस पर दबाव डालकर तलाक करवाया और फिर उन्होंने बेटी की मां-बहन के बयान पर थाना मेहरबान में पर्चा दर्ज थाना मेहरबान में पुलिस ने मृतक की मां और बहनों के बयान दर्ज किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल भेजा गया। 10 दिसंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया औरउसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने बयानों के आधार पर किरनदीप के पिता शिव चंद को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी। युवक सुनील और उसकी पत्नी किरनदीप कौर की कहानी, जानिए: 2018 में हुई थी दोनों की शादी: मृतक सुनील कुमार के मामा हंस राज ने बताया कि सुनील की शादी वर्ष 2018 में गांव बहादुरपुर की किरनदीप कौर से हुई थी। उनकी एक पांच साल की बेटी भी है। सुनील अपनी छह बहनों का इकलौता भाई था और डेढ़ साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। विदेश जाना चाहता था सुनील: सुनील कुमार विदेश जाना चाहता था। लेकिन वो विदेश नहीं जा सका। उसके बाद उसने अपनी पत्नी किरन को विदेश भेजने की ठानी। पत्नी को विदेश भेजने के लिए उसने उसके साथ म्युच्वल अंडरस्टेंडिंग में तलाक लिया। चौंता मंड गांव के युवक से करवाई कांट्रेक्ट मैरिज: सुनील के परिजनों के मुताबिक उसने किरन को विदेश भेजने के लिए उसने उसकी कांट्रैक्ट मैरिज चौंता मंड के गुरप्रीत सिंह नामक युवक से करवाई। इस बात की जानकारी केवल किरन के माता-पिता और सुनील को थी। तलाक के बाद डेढ़ साल एक साथ रहे: तलाक के बाद किरन व सुनील करीब डेढ़ साल तक एक साथ रहे। वो किरन को बार बार कहता था कि तू विदेश जा और वहां से मेरे लिए पैसे भेजना। बाद में मुझे भी बुला देना। जब किरन विदेश गई तो सुनील ही उसे एयरपोर्ट तक छोड़ने गया। इंग्लैंड पहुंचने के दो महीने बाद बातचीत बंद: हंस राज के अनुसार चार महीने पहले किरन इंग्लैंड गई। दो महीने तक सुनील व उसके परिवार के साथ बातचीत कर रही थी तब तक सब कुछ ठीक था। करीब दो महीने से किरन ने सुनील से बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। किरन की मां बोली, बेटी को देता था धमकी किरन की मां सर्बजीत कौर ने बताया कि सुनील कोई काम नहीं करता था। वह विदेश जाना चाहता था। उसी ने बेटी को तलाक लेने के लिए कहा था। जब बेटी ने तलाक के लिए मना किया तो वह उसे तब भी आत्महत्या की धमकी देता था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर तलाक लिया। उसने खुद ही उसकी शादी करवाई है। अब उन पर फालतू में आरोप लगाए जा रहे हैं।


