आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा डा.अंबेडकर संबंधी की टिप्पणी की कुछ शरारती तत्वों द्वारा केजरीवाल की वीडियो को एडिट कर गलत तरीके से उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद एससी-एसटी भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंची। लुधियाना पुलिस ने केजरीवाल की वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले विभोर आनंद निवासी दिल्ली के खिला केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लुधियाना में 6 केस दर्ज किए हैं। केजरीवाल ने अंबेडकर संबंधी दिया था बयान बता दें कि, अरविंद केजरीवाल द्वारा डा.अंबेडकर संबंधी बयान दिया था, जिसे कुछ शरारती लोगों एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लुधियाना के एससी-एसटी भाईचारे के नेता विजय दानव ने बताया कि केजरीवाल की छवि खराब करने और समाज में अशांति फैलाने, माहौल खराब करने के लिए कुछ लोगों द्वारा केजरीवाल की वीडियो को एडिट किया है, जिसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है। एडिट की वीडियो में केजरीवाल को भाईचारे और किसानों खिलाफ गलत शब्दावली बोलते दिखाया गया है, जोकि फेक है। डीसीपी बोले जल्द होगी गिरफ्तारी लुधियाना पुलिस के डीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने विजय दानव, हरी सिंह, स्वर्ण कुमार, मनपरीत सिंह, कपिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली निवासी विभोर आनंद समेत अन्य शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।


