पंजाब के लुधियाना में आज दोपहर 5 बजे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भाजपा दफ्तर पहुंच रहे है। भाजपा के वर्कर उनका स्वागत करेंगे। शर्मा पत्रकार चर्चा भी आयोजित करेंगे। बता दें कि वहीं अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लुधियाना के लिए अपने नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है क्योंकि वर्तमान प्रमुख का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने का आखिर तक लुधियाना भाजपा को नया प्रधान मिल सकता है। प्रधान पद के लिए अश्वनी शर्मा करेंगे नेताओं से विचार चर्चा बीते दिन भी भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जहां पार्टी के प्रमुख नेताओं ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए संभावित उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया। इसी मामले में आज अश्वनी शर्मा भी भाजपा के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और लुधियाना संगठन चुनाव अधिकारी केवल सिंह ढिल्लों और राज्य महिला मोर्चा अध्यक्ष और लुधियाना भाजपा पर्यवेक्षक जय इंदर कौर ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बीते दिन व्यक्तिगत बैठकें भी कीं थी, जिसमें संभावित उम्मीदवार के नामों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। रजनीश धीमान भी है प्रमुख दावेदार वरिष्ठ नेताओं ने कथित तौर पर स्थानीय नेतृत्व से जानकारी एकत्र की ताकि इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता का चयन किया जा सके। पता चला है कि कई भाजपा नेताओं ने पार्टी की जिला इकाई का नेतृत्व करने में रुचि व्यक्त की है। मौजूदा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान भी एक प्रमुख उम्मीदवार हैं जो दोबारा अपना कार्यकाल दोहराना चाहते हैं। उनके अलावा, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल और पार्षद सुनील मौदगिल भी दौड़ में हैं। इस दौड़ में अन्य नेता गुरदीप गोशा, महेश शर्मा और यशपाल चौधरी हैं। चुनावों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भाजपा हर तीन साल में अपना जिला अध्यक्ष चुनती है।


