लुधियाना में आज कांग्रेस की बैठक:आशू की लीगल टीम करेगी सभी केसों पर खुलासा,कई मामले हो चुके रद्द

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव हो रहे है। आज कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू और उनके लीगल टीम दोपहर प्रेस कान्फ्रेंस कांग्रेस चुनाव दफ्तर फिरोजपुर रोड संधू टावर स्थित करेगी। प्रेस वार्ता में भारत भूषण आशू पर दर्ज हुए केसों के बारे उनकी लीगल टीम खुलासा करेगी। यहां बता दें भारत भूषण आशू पर विजिलेंस और मनी लांडरिंग सहित कई केस दर्ज हुए थे जिनमें से कई केस अदालत ने रद्द कर दिए थे। आज उन सभी मामलों के बारे मीडिया को जानकारी दी जाएगी। हलका पश्चमी में कांग्रेस ने भारत भूषण आशु,शिअद ने एडवोकेट परोउपकार सिंह घुम्मन,भाजपा ने जीवन गुप्ता और आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *