लुधियाना में आज कांग्रेस राज्य प्रधान वड़िंग:6 दिन पहले शादी में हुई फायरिंग में मृतक के परिवार से मिलेंगे, आरोपी अबतक गिरफ्तार नहीं

पंजाब के लुधियाना में आज कांग्रेस प्रदेश प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पहुंच रहे हैं। 7 दिन पहले मैरिज पैलेस बाठ कैसल में हुई फायरिंग दौरान मारे गए होजरी कारोबारी वासु के परिवार से मिलेंगे। वड़िंग आज परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। आज घटना को करीब 6 दिन हो गए हैं। गोलियां चलाने वाला मुख्य आरोपी शुभम अरोड़ा अभी तक फरार है। वड़िंग आज मुख्यारोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान कर सकते है। शादी समारोह में मौजूद कई वीआईपी नेता फायरिंग में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई। इस शादी समारोह में कई वीआईपी नेता और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। शादी समारोह में 30 से अधिक गोलियां चली है। वासु और नीरू नाम के दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई है। लोगों ने बच्चों सहित टेबलों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। मैरिज पैलेस में सुबह तक सामान बिखरा मिला। इस केस में मुख्यारोपी शुभम उर्फ मोटा अभी तक फरार है। 6 दिन पुलिस सिर्फ अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर रही है लेकिन शुभम पुलिस के हाथ नहीं आ रहा। इस केस में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। वर्चस्व की दुश्मनी बनी फायरिंग का बड़ा कारण यह घातक झड़प शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा और अंकुर गैंग के बीच लंबे समय से चल रही दुश्मनी का नतीजा थी। जो पिछले दो वर्षों से सुलग रही थी। 16-17 मार्च, 2024 की मध्यरात्रि को सुभानी बिल्डिंग चौक के पास हुई गोलीबारी में पहले भी तनाव बढ़ गया था, जिसमें शुभम मोटा और उसका सहयोगी नदीम घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अंकुर को 15 जून, 2024 को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *