लुधियाना में आज किसान मजदूर मोर्चा की बैठक:बॉर्डर से टेंट और ट्रॉलियां हटाई गईं, लेकिन मांगें बरकरार, बैठक के बाद होगी घोषणा

पंजाब में सरकार ने शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर से किसानों की ट्रॉलियां और टेंट हटाकर सड़कें खाली जरूर कर दी हैं। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा अभी भी जारी है। किसान अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। आज लुधियाना के मालवा कॉलेज के पास फिरोजपुर रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में केएमएम (किसान मजदूर मोर्चा) की बैठक होगी। 3 घंटे चलेगी किसानों की बैठक बैठक करीब 3 घंटे तक चलेगी, जिसके बाद दोपहर 1 बजे किसान नेता दिलबाग सिंह गिल व अन्य मीडिया को संबोधित करेंगे। प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि हमारा जत्था सरवन सिंह पंधेर के समर्थन में है। बेशक सरकार ने किसानों व मजदूरों पर जुल्म किया है, लेकिन किसान व मजदूर दबने वाले नहीं हैं। आज अगली रणनीति बनाई जाएगी कि क्रूर सरकारों से कैसे मुकाबला किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *