लुधियाना में आज वकीलों की हड़ताल:MLA गैरी वड़िंग के भाई पर वकील से मारपीट करने का आरोप, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

पंजाब भर में आज वकील हड़ताल पर है। जिला लुधियाना में भी आज वकीलों ने मुकम्मल हड़ताल की हुई है। फतेहगढ़ साहिब में अमलोह नगर कौंसिल चुनावों के दौरान एडवोकेट हसन सिंह पर हमला हुआ था। इस केस को हुए 17 दिन हो गए लेकिन पुलिस ने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया जिस कारण आज वकीलों में पुलिस खिलाफ रोष है। एडवोकेट हसन सिंह जोकि खन्ना, समराला बार एसोसिएशन के भी सदस्य है, को इंसाफ दिलाने के लिए खन्ना, समराला में आज हड़ताल है। इस मामले में आज 9 जनवरी को पंजाब भर के वकील हड़ताल पर है। फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी दफ्तर के बाहर आज धरना भी लगाया जाएगा। MLA वड़िंग के भाई पर मारपीट के आरोप खन्ना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजप्रीत सिंह अटवाल और सीनियर एडवोकेट जगजीत सिंह औजला ने मीडिया को बताया कि नगर कौंसिल चुनावों में एडवोकेट हसन सिंह की भाभी भी उम्मीदवार थी। वोटिंग वाले दिन जब एडवोकेट हसन सिंह पोलिंग बूथ पर मौजूद थे। इसी दौरान विधायक गैरी वड़िंग का भाई मनी वड़िंग ने अपने साथियों समेत वहां आया। रिवाल्वर का बट सिर पर था मारा एडवोकेट हसन सिंह पर उसने हमला कर दिया। रिवाल्वर का बट एडवोकेट हसन सिंह के सिर पर मारा। तेजधार हथियारों से हमला भी किया गया, जिसके बाद एडवोकेट हसन सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी एमएलआर कटवाई गई। इंसाफ के लिए वकीलों ने हड़ताल की लेकिन फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने शहीदी सभा में व्यस्त होने का हवाला देते हुए इस कोई कार्रवाई नहीं की थी। DGP को भी भेज चुके है पत्र इस मामले को लेकर पंजाब DGP को भी पत्र लिखा गया। एसएसपी से मुलाकात भी की गई लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वकील भाईचारे ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो वह फतेहगढ़ साहिब एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना देंगे। इस मामले में अदालत की भी शरण ली जाएगी। सियासी दबाव के तले पुलिस दब कर काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *