लुधियाना में आज शाही इमाम का ऐलान:पहलगाम में आतंकी हमले का विरोध;जामा मस्जिद में काली पट्टियां बांध होगी नमाज अदा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में आज शुक्रवार जूमे की नमाज में काली पट्टियां बांध कर मुस्लिम भाईचारा नमाज अदा करेगा। यह ऐलान पंजाब के शाही इमाम मोहल्ला उस्मान लुधियानवीं का है। बता दें दो दिन पहले जामा मस्जिद के बाहर आतंकवाद का मुस्लिम भाइचारे ने पुतला फूंका था। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। पंजाब के मुस्लिम समुदाय के लोग आतंकी घटना की पुरजोर निंदा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं-मोहम्मद मुस्तकीम समुदाय के नेता मुहम्मद मुस्तकीम का कहना है कि कश्मीर में आतंकियों द्वारा निहत्थे लोगों पर किया गया हमला निंदनीय है। इसका पूरा मुस्लिम समाज विरोध करता है। आज के प्रदर्शन में पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी भी शामिल होंगे। मुस्तकीम ने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। उनकी तो कोशिश होती है कि किसी तरह हरकतें कर नफरत फैलाई जाए। इसी बीच कुछ लोगों को बहाना भी मिल जाता है। वे इसका फायदा उठाकर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाना शुरू कर देते हैं। पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 27 लोग मारे गए हैं। इनमें 2 विदेश नागरिक और 2 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। हमले में घायल लोगों ने बताया है कि आतंकियों ने पहले लोगों का नाम पूछकर कंफर्म किया कि वह गैर-मुस्लिम है। इसके बाद गोलियां मारी गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *