पंजाब के लुधियाना में आज पनबस,पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की कुल 275 बसें 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेगी। बसों का चक्का जाम रहने से 1 लाख से अधिक यात्री प्रभावित होंगे। सरकारी बसें तीन दिन बंद रहने से लोगों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ेगा। बस स्टैंड के बाहर से ही प्राइवेट बसों में यात्रियों बैठाया जाएगा। इस कारण बस स्टैंड के बाहर भी बसों की भीड़ करने का अंदेशा है। ऐसे में सरकार को भी करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान होगा। सरकारी बसें बंद रहने से मुफ्त सफर करने वाली महिलाएं और नौकरी पेशा और छात्र भी परेशान होंगे जिनके सरकारी बसों के पास बने है। पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल बताया कि आज 6 जनवरी से 8 जनवरी तक पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम रहेगा। कल मुख्यमंत्री आवास के बाहर होगा प्रदर्शन कल 7 जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज पनबस, पीआरटीसी के मुलाजिमों द्वारा लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष चल रहा है। कर्मचारियों की जो मांग थी वह सरकार ने अभी तक पूरी नहीं की। ठेकेदारी सिस्टम समाप्त करने की है प्रमुख मांग रेशम ने कहा कि 1 जुलाई 2024 को पंजाब सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस मुलाजिमों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें हमारे मुख्य मांग थी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। ठेकेदारी सिस्टम खत्म करें, विभाग में नई बसें और किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करें, ट्रांसपोर्ट माफिया पर रोक लगाए, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को शर्तों के साथ बहाल करें और साथ में विभाग को सही ढंग से चलाने की मांग और वेतन बढ़ाने की मांग की गई थी।


