लुधियाना में इन्फ्लूएंसर और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को आज अदालत ने जेल भेज दिया है। प्रिंकल पर 2022 में एडवोकेट गगनप्रीत की पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे है। प्रिंकल अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी विवाद में रहा है। प्रिंकल ने जेल जाते समय कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है क्योंकि पुलिस रिमांड मांग रही थी लेकिन जज साहिब ने रिमांड दिया नहीं। जिस वकील ने मेरे थप्पड़ मारा था उसका हिसाब उसी दिन हो गया था। उसके भी उसी दिन थप्पड़ पड़ गया था। दो दिन पहले अदालत के बाहर एक एडवोकेट ने प्रिंकल के मुंह पर तमाचा मारा था जिसकी वीडियो भी काफी वायरल हुई। सोशल मीडिया पर तमाचा मारने वाले वकील की काफी लोगों ने सराहना की। लोगों का प्रिंकल के खिलाफ जमकर गुस्सा सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। प्रिंकल के पुराने दोस्त और अब जूता कारोबारी और इन्फ्लूएंसर दुश्मन हनी सेठी ने भी उसकी गिरफ्तारी पर तंज कसा। इन्फ्लूएंसर हनी सेठी ने कहा-प्रिंकल हर किसी की मां-बहन को सोशल मीडिया पर गलत बोलता था। आज परमात्मा ने इंसाफ किया है और उसकी जेल यात्रा आज से शुरू हो गई। सेठी ने कहा-प्रिंकल हमारी जिंदगी का रावण था। प्रिंकल के जिस दिन अदालत के बाहर थप्पड़ पड़ा है उस दिन को वह थप्पड़ डे के रूप में हर वर्ष मनाया करेंगे। हनी ने कहा कि उस पर भी प्रिंकल ने कई झूठे मामले दर्ज करवाए थे। उसका खुद का घर प्रिंकल ने खराब करने की कोशिश की थी। उसकी मां के बारे में सोशल मीडिया पर वह गलत शब्दावली इस्तेमाल करता है। पत्नी के बारे अभद्र भाषा क इस्तेमाल किया एडवोकेट गगनप्रीत ने मीडिया को बताया कि 2022 में प्रिंकल लुधियाना ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर उनकी पत्नी के बारे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उसने उनकी पत्नी का नाम एक ऐसे व्यक्ति के साथ जोड़ दिया था, जिसे वह जानते तक नहीं है। 2022 में प्रिंकल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था, लेकिन पुलिस जांच के दौरान उसका नाम गलत तरीके से हटा दिया गया था। उसने अदालत में इंसाफ की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और अदालत का आज धन्यवाद किया।


