लुधियाना में ईजी रिजिस्ट्री शुरू हुई, योजना से लोगों को राहत मिलेगी

भास्कर न्यूज| लुधियाना लुधियाना में शुरू हुई ईजी रिजिस्ट्री योजना से लोगों को राहत मिलेगी। अब लुधियाना के निवासियों को संपत्ति पंजीकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन या निर्धारित पंजीकरण केंद्रों के माध्यम से आसानी से हो जाएगी। यह बात आम आदमी पार्टी के लुधियाना शहर अध्यक्ष जतिंदर खंगूडा ने कही। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 8 जुलाई को मोहाली में शुरू की गई आसान रजिस्ट्री योजना अब लुधियाना में भी लागू हो गई है। आप के शहर अध्यक्ष जतिंदर खंगूडा ने इसे आम लोगों के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। डिजिटल दस्तावेज जांच और समय स्लॉट बुकिंग होगी। निर्दिष्ट केंद्रों पर सहायक कर्मचारी होंगे। बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रक्रिया लोगों को मिलेगी। जतिंदर खंगूडा ने कहा कि यह योजना भगवंत मान की प्रौद्योगिकी आधारित शासन नीति का हिस्सा है जो लोगों को सुविधाजनक और ईमानदार सरकारी सेवाएं प्रदान करती है। आप लुधियाना शहरी इकाई वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *