लुधियाना में एडीजीपी का पुराने तस्करों से संवाद:नशेडिय़ों को भेजेंगे रिहैब, गांव सील कर सभी के नंबर-पते किए नोट

पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत लुधियाना देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशे की राजधानी कहे जाने वाले गांव कुल गहिणा में दबिश दी। पुलिस ने सुबह से ही गांव को चारों तरफ से सील कर दिया। गांव में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की गई। प्रत्येक व्यक्ति का बाइक नंबर, पता और गांव में आने का कारण नोट किया गया। पुलिस का उद्देश्य किसी को जेल भेजना नहीं वहीं मौके पर पहुंची एडीजीपी अनिता पूंज ने पुराने तस्करों से संवाद किया। उन्होंने तस्करों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। एडीजीपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी को जेल भेजना नहीं, बल्कि नशे को खत्म करना है। पुलिस की रणनीति के अनुसार नशा करने वालों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। वहीं नशे का कारोबार करने वाले बड़े तस्करों को जेल भेजा जाएगा। गांव में दहशत का माहौल पुलिस विशेष रूप से उन लोगों पर नजर रख रही है, जिन पर पहले से नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया। पुलिस टीमों ने नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली। यह सर्च ऑपरेशन नशा तस्करों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *