लुधियाना में ऑनलाइन जुआ, झांसा- 5 सेकेंड में रुपए डबल:नाम- बिग डैडी कैसीनो; FIR दर्ज हुई तो मास्टरमाइंड शैलेश ने मोबाइल स्विच ऑफ किए

लुधियाना में 5 सेकेंड में रुपए डबल करने के ऑनलाइन जुए का खुलासा हुआ है। यहां का रहने वाला व्यक्ति बिग डैडी कैसीनो के नाम से इसे चला रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब एक व्यक्ति ने DGP को इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद साइबर सैल ने FIR दर्ज कर लिया है। जैसे ही आरोपी को इसकी भनक लगी तो उसने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। इसके अलावा टेलीग्राम और वॉट्सऐप चैनलों पर भी पोस्ट डालनी बंद कर दीं। आरोपी का नाम शैलेश दबंग है। वह पैसे डबल करने के वीडियो जारी कर लोगों को अपने झांसे में फंसाता था। फिर लोग जो पैसा लगाते, वह वापस उनके अकाउंट में नहीं आता और आरोपी उसे हड़प कर जाता था। गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहले शैलेश के मेंबर फंसाने की ट्रिक जानिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड: आरोपी शैलेश दबंग ने यू ट्यूब, वाट्सएप व टेलीग्राम पर शैलश दबंग, मास्टर माइंड शैलेश व अन्य तरह के चैनल बनाए हैं। उन पर वीडियो अपलोड करके लोगों को पैसे डबल करने का लालच देता है। लालच में आकर लोग उसके चैनल से जुड़ जाते हैं। यू ट्यूब पर सिखाता जीत की गारंटी की ट्रिक: आरोपी ने यू ट्यूब चैनल बनाया है और उस पर इस गेम में पक्का पैसे जीतने की ट्रिक बताता है। उसकी ट्रिक वाले वीडियो में पांच से छह बार पैसे लगाता है और सिर्फ एक बार हारता हुआ दिखाता है, ताकि लोगों को विश्वास हो जाए। मैंबर्स के जरिए दूसरों से संपर्क: शैलेश दबंग से जो भी मैंबर जुड़ते हैं वो उनके जरिए अन्य मैंबर्स को जोड़ता है। अपने मैंबर्स को वीडियो भेजकर उन्हें दूसरे लोगों से संपर्क करने को कहता है। अगर मैंबर अन्य मैंबर्स को जोड़ता है तो उसे VIP स्टेटस मिलने के साथ साथ कुछ इंसेंटिव व उसके नीचे जो मैंबर जुड़ते, उनकी कमीशन भी देता है। मैंबर्स को टेलीग्राम व वाट्सएप कम्युनिटी में जोड़ता: आरोपी ने टेलीग्राम पर अलग अलग नाम से AI प्रेडिक्शन के नाम से एक चैनल बनाया है। जबकि वाट्सएप पर शैलेश दबंग टीम के नाम से एक कम्युनिटी चैनल बनाया है। टेलीग्राम चैनल पर 4,977 सब्सक्राइबर हैं। ऑनलाइन कैसीनो कैसे खिलाता शैलेश दबंग… पुलिस तक कैसे पहुंचा मामला
3 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया (X) पर एक पोस्ट की गई। जिसमें लिखा था कि लुधियाना निवासी शैलेश नामक व्यक्ति कथित तौर पर ‘बिग डैडी कैसीनो’ नाम से एक ऑनलाइन जुआ प्लेटफॉर्म चला रहा था। जिसमें वह अपने मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था। वह @Shaileshdabng टेलीग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को अपने ऑनलाइन जुआ ग्रुप में शामिल होने के लिए लुभा रहा था और प्रोत्साहित कर रहा था। यह पोस्ट पंजाब के डीजीपी को भी टैग की गई थी। डीजीपी ने साइबर सेल को इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच करने को कहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी लेकिन अभी तक आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ACP बोले- ये सिर्फ ठगी का जरिया, आरोपी को ट्रेस कर रहे
एसीपी मुराद जसबीर सिंह गिल का कहना है कि आरोपी शैलेश दबंग के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। उसको ट्रेस करने के लिए टीमें काम कर रही हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों सोशल साइट्स के जरिए बैट एप्स का प्रचार किया जा रहा है और लोगों को ऑनलाइन कैसिनों के लिए अट्रेक्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे बैट एप्स की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है इनसे दूर रहें यह सिर्फ ठगी का साधन हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *