पंजाब के लुधियाना में आज ऑपरेशन प्रहार 2.0 के दूसरी दिन पुलिस ने हलका उत्तरी के अलग-अलग इलाकों में रेड की। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और और IG डॉ. एस. भूपति की अगुवाई में यह बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीमों ने सब्जी मंडी सहित थाना सलेम टाबरी के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। पुलिस टीम पीरू बंदा मोहल्ला, चांदनी चौक, खंजूर चौक, सुइंयां वाला अस्पताल क्षेत्र समेत कई संवेदनशील इलाकों में चेकिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्कर किसी भी रूप में काम कर सकते हैं, इसलिए हर तरह के कारोबार और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना जरूरी है। 72 घंटे चलेगा ऑपरेशन प्रहार जानकारी देते हुए IG डॉ. एस. भूपति ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 3 दिन यानी 72 घंटे लगातार चल रहा है। आज दूसरा दिन है। पुलिस दो तरह से इस ऑपरेशन में काम कर रही है। पुलिस टीमों को दो भागों में बांटा गया है। कुछ अधिकारी और मुलाजिम उन हाट स्पाट पर नाकाबंदियां कर रहे है जहां नशा तस्कर घूमते है। कुछ अधिकारी उन इलाकों में दबिश दे रहे है जहां नशा बिकता है। शहर के अलावा देहाती इलाकों में भी अधिकारी सर्च कर रहे है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि देर शाम तक ऑपरेशन का पूरा रिकॉर्ड मीडिया के सामने पेश किया जाएगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि अब तक कितने गैंगस्टर, भगोड़े और नशा तस्कर पकड़े जा चुके हैं।


