लुधियाना में कटर मास्टर को पिस्तौल दिखाकर लूटा:कार में आए लुटेरे, स्कूटी सवार को घेरा, पिस्तौल निकाली, मोबाइल व नकदी लूटी

लुधियाना में नेशनल हाईवे (NH-44) पर लुटेरों ने एक स्कूटी सवार युवक को पिस्तौल दिखाकर लूट लिया। घटना ताजपुर चौक से बस्ती चौक के बीच की है। युवक अपनी स्कूटी पर जा रहा थ तो उसे कार सवार दो लुटेरों ने घेरा और फिर पिस्तौल दिखाकर उसका मोबाइल नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक सुनील कुमार कटर मास्टर है और वह दोराहा में एक फैक्ट्री में काम करता है। लूटरों ने उससे मोबाइल फोन, 6000 रुपए नकद व उसकी स्कूटी की चाबी लूटी और उसके बाद कार में बैठकर फरार हो गए। सुनील ने इस मामले की शिकायत था सुंदर नगर को दे दी है। सफेद रंग की ऑल्टो कार में थे लुटेरे सुनील कुमार ने बताया कि वो रात को दोराहा से काम करके अपनी एक्टिवा पर घर आ रहा था। समराला चौक से ताजपुर रोड चौक फ्लाईओवर पर एक सफेद रंग की ऑल्टो कार ने उसे ओवर टेक किया और उसे घेर लिया। सुनील कुमार के अनुसार, कार में दो लुटेरे सवार थे। एक के पास पिस्तौल थी, जबकि दूसरे के हाथ में लोहे का दात था। उन्होंने सुनील को गनपॉइंट पर लेकर धमकाया और उनसे 6,000 रुपये नकद, उनका मोबाइल फोन और एक्टिवा की चाबी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे कार में बैठकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची सुनील कुमार ने इस शिकायत तुरंत थाना दरेसी में पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *