लुधियाना में करंट लगने से युवक की 3 घायल:लैंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन से टकराई लोहे की पाइप 1 की मौत की आशंका 2 अस्पताल में भर्ती

लुधियाना के जमालपुर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गोबिंद कॉलोनी में एक घर की तीसरी मंजिल पर लैंटर डालने की तैयारी चल रही थी तभी शटरिंग के दौरान लोहे की पाइप पास से गुजर रही हाईटेंशन तारों से टकरा गई। करंट इतना जोरदार था कि दो लोग झुलसकर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। इस हादसे में एक इलाका निवासीयो का कहना है की एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हाला की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है मौत की । धमाके के साथ घरों में दौड़ा करंट,दहशत का माहौल इलाका निवासीयो के मुताबिक जैसे ही लोहे की पाइप हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आई एक जोरदार धमाका हुआ। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि इलाके के कई घरों के बिजली मीटर जल गए और इलेक्ट्रॉनिक सामान (टीवी, फ्रिज, एसी) फुंक गए। हादसे के दौरान एक महिला की घबराहट के कारण धड़कन बढ़ गई और तबीयत बिगड़ गई जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कॉलोनी के घरों में मची चीख-पुकार स्थानीय निवासी युवराज ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। करंट लगने के बाद तीसरी मंजिल से गिरे व्यक्तियों को देख लोग सहम गए। पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर में धुआं भरने और बिजली के झटकों के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही और रिहायशी इलाके में हाईटेंशन तारों का होना जानलेवा साबित हो रहा है। बिजली विभाग की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बिजली विभाग की ओर से सुरक्षा के लिहाज से इलाके की सप्लाई काट दी गई है और जले हुए मीटरों व तारों की मरम्मत का काम जारी है। इस मामले में जब जमालपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हमे अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है और ना ही किस्सी के मारने की जानकारी है अपने बताया है अभी पता करते है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *