लुधियाना में 19 जून को उपचुनाव है। इससे पहले आज कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु के समर्थकों ने हलका पश्चिमी में केजरीवाल राज्यसभा यात्रा निकाली। इस यात्रा में घोड़ागाड़ी पर एक सिंहासन बनाया गया था। उस सिंहासन पर मास्क पहने एक व्यक्ति को बैठाया गया और उसके हाथ में केजरीवाल राज्यसभा यात्रा की तख्ती दी गई। इस यात्रा को पंजाब पुलिस ने तय समय से 1 घंटा पहले ही रोक दिया। यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने किया। इस अनूठी विरोध यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। यात्रा से पुलिस को आपाती,हम लोगों के बीच सच्चाई रख रहे-लांबा इस दौरान अल्का लांबा ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज बिना सत्ता के छटपटा रहे हैं। उन्हें राज्य सभा की सीट दिखाई दे रही है, जिस कारण वह आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने का लालच दे रहे हैं। लांबा ने कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा पर पंजाब पुलिस को आपत्ति हुई। पुलिस ने इस यात्रा को रोकने के लिए कहा है। हम अपने तरीके से लोगों के बीच प्रचार करके सच्चाई दिखा रहे हैं। आज सबसे बड़ा मुद्दा नशा है। महिलाएं पूछ रही है कि कब 1 हजार हमारे खातों में आएंगे। 2022 में दीवारों पर लिखा था एक मौका केजरीवाल नूं लेकिन आज केजरीवाल अपने वादों से भाग रहे हैं। केजरीवाल खुद चुनाव लड़कर देख लेते, पंजाबी कितना करते हैं प्यार उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि पंजाबी मुझ से प्यार बहुत करते हैं। यदि ऐसा है तो वह खुद चुनाव लड़ लेते। हमारे पास इस यात्रा का मंजूरी है लेकिन हमें 1 घंटा पहले ही इस यात्रा को रोकने के लिए कह दिया है। हम कोई गैरकानून प्रचार नहीं कर रहे। हम अपनी बात अपने तरीके से लोगों के बीच रख रहे हैं। ये यात्रा दिल्ली तिहाड़ तक लेकर जाएंगे।


