पंजाब के लुधियाना में आज घाटी वाल्मीकि महाजार के मंदिर में दलित समाज ही अहम बैठक आयोजित की गई है। बैठक में दलित समाज के समस्त नेतागण और समाज सेवी पहुंचेगे। शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने घाटी मोहल्ला का युवक कार्तिक बग्गन पर सुंदर नगर चौक में गोलियां चला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को आज 4 दिन हो गए है। 4 दिन से नहीं हुआ कार्तिक का संस्कार और पोस्टमॉर्टम पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में किसी हत्यारे की गिरफ्तारी का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया। बेटे की मौत के बाद परिवार और दलित समाज में काफी रोष है। 4 दिन से कार्तिक के शव का परिवार ने पोस्टमॉर्टम तक नहीं करवाया। कार्तिक के पिता के बयानों पर पुलिस ने तीन लोगों पर FIR जरूर दर्ज कर ली है। इन तीनों युवकों के नाम कुख्यात गैंगस्टर शुभम मोटा, गगन गिल और टोनी चौहान है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवक जरूर हिरासत में लिए है लेकिन अभी तक इस हत्याकांड को पुलिस पूरे तरीके से सुलझा नहीं पाई जिस कारण लोगों में रोष भी है। आज की बैठक में दलित समाज किसी बड़े संघर्ष का ऐलान कर सकता है। सीसीटीवी में कार्तिक के पीछा जाते दिखे हत्यारे हत्यारों की सीसीटीवी तक पुलिस के हाथ लग चुकी है जिसमें हत्यारे कार्तिक का पीछा करते हुए भी नजर आ रहे है। कार्तिक की पुरानी रंजिश के कारण इन हत्यारों ने हत्या की है। उसके शरीर पर 4 गोलियां लगी है। सूत्रों मुताबिक यह भी पता चला है कि पुलिस ने कई गैंगस्टरों की सूचियां बनाई है जिनके साथ कार्तिक के मतभेद थे। ये गैंगस्टर उसे सोशल मीडिया पर भी धमकियां देते थे। बात करें यदि कार्तिक की तो उस पर 4 मामले पुलिस ने दर्ज किए हुए थे। वह जमानत पर जेल से बाहर था। परिवार का वह इकलौता बेटा था। पुलिस अब सोशल मीडिया भी खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि कार्तिक की किन लोगों के साथ ज्यादा रंजिश रही है। बता दें कि करीब अढ़ाई वर्ष पहले बेंजमन रोड पर कुछ बदमाशों ने कार्तिक पर गोलियां चलाई थी। गनीमत रही थी कि उस समय उसका बचाव हो गया था और गोली उसकी जांघ में लगी थी।


