लुधियाना में कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर:महिला की मौत,पति गंभीर,नशे में धुत आरोपी ड्राइवर से बरामद हुई सिरिंज

पंजाब के लुधियाना के कस्बा समराला के नजदीकी गांव कुल्लेवाल (गुग्गा माड़ी) के पास सामने आया है, जहां एक कार चालक ने नशे की हालत में मोटरसाइकिल सवार एक दंपती को बुरी तरह कुचल दिया। इस भीषण हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। मृतका की पहचान बलविंदर कौर निवासी गांव गहलेंवाल तथा घायल पति की पहचान निर्मल सिंह के रूप में हुई है। तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,मौके पर महिला की मौत जानकारी के अनुसार, निर्मल सिंह और उनकी पत्नी बलविंदर कौर (उम्र करीब 50 वर्ष) अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर खन्ना की ओर से आ रहे थे। जब वे कुल्लेवल गुग्गा माड़ी के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार टोयोटा कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, कार चालक मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार के सदस्य कुलवीर सिंह और मेजर सिंह ने बताया कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि नशे में धुत युवक की लापरवाही का नतीजा है। कुलवीर सिंह के अनुसार, कार चालक युवक ने नशे का सेवन किया हुआ था और वह पूरी तरह होश में नहीं था। जब स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर तलाशी ली, तो उसकी जेब से नशीला पदार्थ और इंजेक्शन (सिरिंज) भी बरामद हुआ। पति के शरीर पर लगी गहरी चोटें मृतका के पति निर्मल सिंह की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उनके शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल (GMCH-32) रेफर कर दिया, जहां वे इमरजेंसी में उपचाराधीन हैं। कार में अकेला था आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मेजर सिंह ने बताया कि आरोपी कार में अकेला था। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष पाया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में समराला पुलिस के डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी तथा कार चालक का डोप टेस्ट कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *