लुधियाना में काले स्कॉर्पियो में आए दो युवक पकड़े:दुकानदार बोले- पुलिस CCTV डिलीट करने पहुंची, कार्रवाई से नाराज

लुधियाना में शनिवार शाम को पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो में आए दो नौजवानों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी को गाड़ी में बैठे ही पकड़ लिया गया। दूसरा भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। घटना ग्रेवाल डाउनटाउन मार्केट की है। दोनों को काबू करने के बाद पुलिस ने उन्हें सीधे सीआईए स्टाफ में पहुंचा दिया। सूत्रों के अनुसार, दोनों संदिग्ध बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश में कई जिलों की पुलिस लगी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद जगराओं पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी ग्रेवाल मार्केट की दुकानों पर गए। वहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की दिनभर की रिकॉर्डिंग डिलीट करवाने का प्रयास किया। दुकानदारों को बताया गया कि “नशेड़ी पकड़े हैं, बाद में लोग एतराज करते हैं, इसलिए मदद करें।” कई दुकानदारों ने पुलिस के कहने पर अपनी फुटेज डिलीट कर दी। इस कार्रवाई पर किसी भी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि मामला गंभीर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *