लुधियाना में किशोरी से गैंग रेप:पड़ोसी युवक ने पार्टी के बहाने पिलाया नशीला जूस,बेसुध कर असमत लूटी

पंजाब के लुधियाना में एक किशोरी से गैंग रेप का मामला सामने आया है। किशोरी के पड़ोसी युवक और उसके साथियों ने इस गंदी हरकत को अंजाम दिया। किशोरी को पार्टी के बहाने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला बेसुध कर दिया। आरोपी है कि चारों आरोपियों ने उससे नशे की हालत में बलात्कार किया। इस केस में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। घर पर पानी देने के बहाना आरोपी ने किशोरी को अपने घर बुलाया पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह लोहड़ी के दिन घर में अकेली थी और घर की छत पर सैर कर रही थी। तभी आरोपी चेतन जो कि उसका पहचान वाला था, ने उसे फोन करके पीने के लिए पानी मंगवाया। पीड़ित अनुसार वह अपने घर से पानी लेकर साथ जो घर पर रहा था वहां पानी देने चली गई। आरोपियों ने जूस में मिक्स की नशीली वस्तु वहां पहले से चेतन और दो युवक जिनका नाम विकास और एक अली नाम का युवक सोफे पर बैठे थे। चारों आरोपियों ने उसे पार्टी देने के बहाने अपने साथ बैठा लिया। उसे जूस में आरोपियों ने कोई नशीली वस्तु मिक्स करके पिला दी। किशोरी ने कहा कि वह अचानक से बेसुध होकर बेहोश हो गई। चारों आरोपियों ने बेहोशी की हालत में उसकी असमत लूट ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा S70(1) BNS और 6 पास्को एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी घरों से भागे हुए है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *