लुधियाना में किशोर ने सुसाइड किया:कमरे में लगाया फंदा, मां-बाप के झगड़े से था परेशान

लुधियाना में आज एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान चांद कुमार के रूप में हुई है। चांद के पिता सुरेश कुमार बिहार के मूल निवासी हैं और दोराहा में राजमिस्त्री का काम करते हैं। घटना सुंदर नगर की है। चांद ने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। शनिवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। रात 12 बजे तक वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था। अगली सुबह 6 बजे उसका शव पंखे से लटका मिला। थाना दोराहा के एसएचओ आकाश दत्त के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि चांद के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा था। उसकी मां अलग रहती थी। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक तनाव के कारण किशोर ने यह कदम उठाया। चिंताजनक बात यह है कि दोराहा में पिछले दो महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 26 मई को 13 वर्षीय अनीता ने भी आत्महत्या की थी। परिवार के अनुसार, अनीता ने सीआईडी नाटक की नकल करते हुए फंदा लगा लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *