लुधियाना में कुत्तों ने बच्चे को नोचा:बांई आंख हुई डैमेज, खेत में गया था शौच करने,चेहरा भी हुई चोटिल

पंजाब के लुधियाना के कस्बा मुल्लांपुर के गांव जांगपुर में खेतों में शौच करने गए एक बच्चे पर कुत्तों ने अटैक कर दिया। बच्चे का चेहरा बुरी तरह से कुत्तों ने नोंच खाया। बच्चे की बांई आंख बुरी तरह से डैमेज हो गई है। पीड़ित बच्चे का नाम हैप्पी है। उसकी आयु 8 साल है। घटना स्थल पर मौजूद बच्चे के बड़े भाई ने घटना की जानकारी पिता को दी। मौके पर पहुंच पिता ने बच्चे को कड़ी मशक्कत के साथ कुत्तों के चंगुल से निकाला। जिसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। PGI में किया रेफर बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे सिविल अस्पताल लुधियाना भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे PGI रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे के सिर, चेहरे और आंख को बुरी तरह से नोंच खाया है। जिसके चलते उसकी बाई आंख डेमेज हो गई है। घायल बच्चे हैप्पी के पिता शारदा ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके परिवार में 1 बेटी और 2 बेटे है। जिसमे से घायल हैप्पी उसका सबसे छोटा बेटा है। जो देर शाम अपने बड़े भाई और गांव के बच्चों के साथ खेतों में खेलता हुआ शौच करने चला गया जहां कुत्तों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेरकर बुरी तरह से नोंच डाला। प्रशासन से मांग है कि इलाके में कुत्तों की बढ़ रही संख्या को रोका जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *