लुधियाना में कोयले से जलाया था NRI लेडी का शव:2 शादी की, तीसरे प्यार की तलाश में अमेरिका से आई; मंगेतर ने दी सुपारी

पंजाब के लुधियाना में 2 महीने पहले NRI महिला रुपिंदर कौर की हत्या में खुलासा हुआ है। हत्यारे ने महिला का फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें लुधियाना का एड्रेस है। पुलिस अब आधार कार्ड बनवाने के कारणों की जांच कर रही है। आरोपी को किसी और ने नहीं बल्कि इंग्लैेंड में बैठे महिला के मंगेतर चरनजीत सिंह ग्रेवाल ने हत्या की सुपारी दी थी। हत्यारे ने रुपिंदर के शव को 2 दिन तक कमरे में रखकर कोयले से जलाया था। इसके बाद शव नाले में फेंका था। इसके बाद एविडेंस मिटाने के लिए कमरे में रंग रोगन का काम भी करा दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला की पहली भी दो बार शादी हो चुकी थी। अब तीसरे प्यार को पाने के लिए लुधियाना आई थी। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। यहां जानिए पुलिस को जांच में क्या-क्या मिला…. 3 मार्च को बना रुपिंदर का आधार कार्ड
आरोपी सुखजीत ने NRI रुपिंदर का आधार कार्ड 3 मार्च 2025 को बनवाया गया था। इसमें मृतक महिला का पता “रुपिंदर कौर पंधेर, सी/ओ हरभजन सिंह ग्रेवाल, हाउस नंबर 4465, शिमलापुरी दर्ज है। मृतका की बहन कमलजीत कौर के अनुसार आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस फर्जी है। उनका कहना है कि रुपिंदर के सभी दस्तावेज और लेन-देन उसके अमेरिकी पासपोर्ट पर आधारित है, इसमें रुपिंदर का पता सिएटल, अमेरिका दर्ज है। आधार कार्ड बनवाने की वजह जांच कर रही पुलिस
ACP हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि डेहलों SHO सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। टीम रुपिंदर के नाम पर आधार कार्ड जारी करने के पीछे के कारण की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस रुपिंदर के खातों से आरोपी सुखजीत और उसके भाई मनवीर सिंह के खातों में ट्रांसफर हुए पैसों की भी जांच कर रही है। ये पैसे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत सही थे या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। कैसे भारत आईं रुपिंदर कौर… 2014 में आम आदमी पार्टी के प्रचार दौरान हुई थी आरोपियों की मुलाकात
चरणजीत सिंह और सुखजीत सिंह की मुलाकात 2014 में आम आदमी पार्टी के प्रचार के दौरान हुई थी। बाद में, चरणजीत ने सुखजीत से रुपिंदर की प्रॉपर्टी विवाद में मदद करने को कहा। रुपिंदर अकसर लुधियाना आने पर सुखजीत के घर में रहती थीं। उन्होंने अपनी पावर ऑफ अटॉर्नी भी सुखजीत को सौंप दी थी। सुखजीत किला रायपुर कोर्ट परिसर में टाइपिस्ट का काम करता था। उसने कबूल किया कि रुपिंदर की हत्या उसके मंगेतर चरणजीत सिंह ग्रेवाल के कहने पर की थी। उधर, लुधियाना में एक जमीनी विवाद के चलते रुपिंदर पर एनआरआई थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी सुखजीत से पूछताछ कर रही है। उसका 3 दिन का रिमांड मिला था। अब पुलिस महिला के कपड़े और ज्वेलरी रिकवर करने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *