लुधियाना में गता कारोबारी के साथ कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क जमकर मारपीट की। उसकी गाड़ी के आगे बदमाशों ने कार लगाकर उसे घोर लिया। जैसे ही उसके कार पीछे हटाने के लिए हार्न मारा तो कार चालकों ने उसे गाड़ी से बाहर निकाल जमकर पीटा। उसे बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास हमलावर घायल अवस्था में फेंक कर भाग गए। ढाबे पर रोटी लेने जा रहा था कारोबारी जानकारी देते हुए घायल परमवीर सिंह निवासी इंडस्ट्री एरिया-ए बाग सूफियां चौक ने बताया कि वह बीती रात वह करीब 1 बजे अपनी कार सियाज में विपन ढाबा से रोटी लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह घर से थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो 4 अज्ञात युवकों ने अपनी कार उसकी गाड़ी के आगे लगा कर उसे घेर लिया। उसने जब कार हटाने के लिए उन्हें हार्न दिया तो उन लोगों ने उसे कार से बाहर खींच कर जमकर पीटा। हमलावरों ने चेहरे और सिर पर मारे लोहे के कड़े परमवीर ने कहा कि जाते हुए बदमाश उसे धमकियां देकर गए। उसके सिर पर बदमाशों ने लोहे के कड़े मारे है। जिस कारण उसका मुंह और सिर बुरी तरह से फट गया है। उससे उन लोगों ने सोने की चैन और जेब से 8500 रुपए भी लूट लिए। परमवीर मुताबिक जिस कार में बदमाश आए थे उसका नंबर PB-10-GW-1636 था। हमलावरों को उसने पहले कभी नहीं देखा। परमवीर मुताबिक उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।


