लुधियाना में गाली देने का विरोध करने पर फायरिंग:पड़ोसी ने चलाई तीन गोलियां, व्यक्ति घायल, स्कूटी पर भाग रहा आरोपी काबू

लुधियाना के मुल्लापुर में एक पड़ोसी को गाली देने से रोकना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने युवक पर तीन गोलियां चला दीं। गोलियों के छर्रे युवक के कंधे और बाजू में लगे। घायल युवक की पहचान मुल्लापुर के रहने वाले निर्मल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी का गिरफ्तार किया है। थाना दाखा के इंचार्ज अमृतपाल सिंह के अनुसार पीड़ित की चाची कुलदीप कौर ने बताया कि आरोपी जगदीप सिंह उर्फ दीप उनके भतीजे को घर से बुलाकर ले गया। कुछ देर बाद गली से शोर और गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं। जब निर्मल सिंह ने जगदीप को गालियां देने से रोका, तो उसने रिवॉल्वर से तीन फायर कर दिए। चाची ने मिन्नतें करके भतीजे को बचाया गोलियों के छर्रे निर्मल के बाएं कंधे और दाएं बाजू में लगे। कुलदीप कौर मिन्नतें करके अपने भतीजे को घर के अंदर ले गईं। वहीं आरोपी गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। गली के लोगों की मदद से निर्मल को तुरंत लुधियाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन खाली खोल बरामद पुलिस ने मौके से तीन खाली खोल बरामद किए। एक्टिवा पर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 32 बोर का रिवॉल्वर भी बरामद किया गया है। थाना दाखा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ को लेकर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने आरोपी से रिवाल्वर 32 बोर समेत तीन खाली खोल भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *