लुधियाना में गुल्लक चोर की वीडियो:नर्सिंग होम में आया था नौकरी मांगने ,दान-पात्र को जैकेट में छिपाकर भागा

पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाईपास के निकट सलेम टाबरी इलाके में बने सिंगला नर्सिंग होम की वीडियो सामने आई है। यहां नौकरी लेने आए एक युवक ने गोशाला दान के हजारों रुपए से भरी गुल्लक चुरा ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। युवक गुल्लक जैकेट में छिपा कर फरार हो गया। अस्पताल प्रबंधकों ने थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। अब पढ़िए किस तरह से युवक ने चुराई गोल्लक फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक पहले चुपचाप बैठ कर गुल्लक की तरफ देखता है और फिर उसने दो बार गुल्लक चुराने की कोशिश की, लेकिन किसी के आने के कारण रुक गया। इसके बाद फिर वह गुल्लक उठा कर अपनी जैकेट में छुपा कर वहां से फरार हो जाता है। चोर सफाई सेवक की नौकरी आया था मांगने नर्सिंग होम के डॉक्टर शाम सुंदर ने मीडिया को बताया कि वह कहीं काम से गए हुए थे और रिसेप्शन पर उनका लेडीज स्टाफ बैठा था। युवक उनके पास आया और बोला कि उसने सफाई सेवक की नौकरी करनी है और डॉक्टर से मिलना है। 15 हजार की थी नकदी स्टाफ ने उसे बैठने के लिए कहा और अपने काम में लग गया। युवक ने मौका मिलते ही काउंटर पर रखी गुल्लक लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गुल्लक में करीब 15 हजार रुपए की नकदी थी। इस संबंध में थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *