लुधियाना में गौशाला में चोरी:जाली तोड़कर घुसा चोर, दान पेटी से कैश और दो गैस सिलेंडर ले गया

लुधियाना की गौशाला में देर रात करीब 3:07 बजे एक चोर ने धावा बोल दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोर ने पहले गौशाला के गेट की जाली तोड़ी और फिर अंदर घुसकर पूरी जगह की रेकी की। घटना जगराओं शहर के श्री कृष्णा गौशाला की है। गौशाला के सदस्य मोहित जैन ने बताया कि चोर ने दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे रुपए चुरा लिए। इतना ही नहीं, वह दो गैस सिलेंडर और हीटर भी अपने साथ ले गया। हैरानी की बात यह है कि चोर ने अकेले ही एक-एक करके सिलेंडर को अपने कंधे पर उठाकर ले जाया। पूरी वारदात को अंजाम देने में चोर ने महज 7 मिनट का समय लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में शहर में 5 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। गौशाला प्रबंधन को आशंका है कि यह चोरी पीछे की कॉलोनी में रहने वाला कोई युवक ही कर सकता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रहे है। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से शहरवासी दहशत में हैं, क्योंकि चोर अब दिन-दहाड़े भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *